Breaking

मंगलवार, 25 जनवरी 2022

भरोसा यदि खुद पर हो। तो खुदा भी वही लिखेगा। जो तुम चाहते हों।

प्रस्तावना -  दोस्तों, इस लेख के माध्यम से मैंने आपके आत्मविश्वास को और अधिक मजबूत करने। सफलता पाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की है। आशा है। आपको यह लेख पसंद आएगा।



"भरोसा यदि खुद पर हो। तो खुदा भी वही लिखेगा। जो तुम चाहते हों।"














हरे कृष्णा दोस्तों,



दोस्तों, आज एक कहानी के माध्यम से मैं अपनी बात आपके समक्ष रख रही हूं। एक आदमी एक दुकान पर जाता है। उस दुकान पर कई रंग बिरंगे पंछी पिंजरे में कैद थे। वह आदमी हर 26 जनवरी के दिन उस दुकान से एक पंछी को खरीद कर उसे आजाद कर हवा में उड़ा देता है। लेकिन वह आदमी पंछी को खरीदने से पहले कम से कम आधे घंटे तक हर पंछी को अच्छे से देखता है। फिर निर्णय लेता है। कि किस पंछी को आजाद करना है। फिर वह कई सारे पंछियों के बीच में से एक पंछी का चयन कर खरीदता है। और फिर उसे आजाद कर देता है। 



दुकान वाले के मन में उत्सुकता जागती है। कि इसे पंछी पालना तो हैं नहीं। फिर इतना समय क्यों लेता है। किसी भी पंछी को तुरंत खरीदें और आजाद कर दे। और उत्सुकतावश वह दुकान वाला उस व्यक्ति से पूछ लेता है। कि आप हर पंछी को इतने ध्यान से क्यों देखते हो। आपको तो पंछी को आजाद ही करना है। फिर उसके चयन में इतना समय क्यों? किसी भी पंछी को खरीद लो क्या फर्क पड़ता है?


















तो वह आदमी दुकान वाले से कहता है। भाई मैं हर पंछी को इसलिए ध्यान से देखता हूं। कि किस पंछी में यह क्षमता है। कि वह ऊंची उड़ान भर सकें। कौन सा पंछी बाहर की चुनौतियों के लिए तैयार है।  किस पंछी के पंख अधिक मजबूत है। और किसे स्वतंत्र होने की और ऊंची उड़ान भरने की प्रबल इच्छा है। 



दुकान वाला पूछता है। कि आप यह कैसे तय करते हैं? कि किसके पंख अधिक मजबूत है। और किसे ऊंची उड़ान भरने की प्रबल इच्छा है। वह व्यक्ति हंसता है। और दुकान वाले से कहता है। मैं यही तो ध्यान से देख रहा था। जहां बहुत सारे पंछी शांत बैठे हुए हैं। कई सारे पंछी अपना भोजन इत्यादि करने में व्यस्त हैं। और कुछ एक दूसरे को चोंच मारने में व्यस्त हैं। 



लेकिन जिसे मैंने खरीदा। वह पंछी आधे घंटे से इस पिंजरे में फड़फड़ा रहा है। वह एक पल के लिए भी शांत नहीं बैठा। ना ही उसका खाने में मन लग रहा था। और ना ही वह दूसरों को चोंच मार रहा था। वह सिर्फ पिंजरे से बाहर निकलने का भरसक प्रयास कर रहा था। उसके उत्साह और पंखों की मजबूती को देखकर मुझे यह समझ आ गया। की यह ऊंची उड़ान भरने की क्षमता रखता है। और इसे स्वतंत्र होने और उड़ान भरने की प्रबल इच्छा है।


दोस्तों, इसी तरह ईश्वर भी चयन करते हैं। हमारे उत्साह, हमारे आत्मविश्वास, हमारे मजबूत इरादे, हमारी संघर्ष करने की क्षमता, हमारा धेर्य, हमारा साहस, हमारी नियत, हमारे कर्म आदि को परख कर। हमें वह अवसर देते हैं। और हमारे लिए तरक्की के दरवाजे खोल देते हैं। ताकि हम अपने जीवन में सफलता की ऊंची उड़ान भर सकें। 




















इसलिए खुद की क्षमताओं को पहचानो। अपने इरादों को मजबूत करो। किसी भी कीमत पर लक्ष्य से ना भटको। ख़ुद को इतना काबिल बनाओ। कि ख़ुद पर और खुद की काबिलियत पर अटूट विश्वास रख सकों। ताकि ईश्वर भी तुम पर विश्वास रख सके। तुम सफल होने के लिए सही रास्ता चुनना फ़िर सफलता के लिए स्वयं ईश्वर तुम्हें चुन लेंगे। सही रास्ते से सफलता जरा देर से मिलती है। लेकिन वह सफलता बहुत बड़ी होती है। उसकी चर्चा सिर्फ गली मोहल्ले में नहीं होती। उस सफलता की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। ईश्वर भी उन्हें अवसर देते है। जो उस अवसर के लायक होते हैं।




"लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं? यह विचारणीय नहीं। आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? यह महत्वपूर्ण है। स्वयं की क्षमताओं पर, प्रयासों पर और स्वयं पर विश्वास रखो। फिर दुनिया की ऐसी कोई चीज नहीं जो आपको प्राप्त ना हो।"




"भरोसा यदि खुद पर हो। तो खुदा भी वही लिखेगा। जो तुम चाहते हों।"


Related post - सफलता का मूलमंत्र सकारात्मक दृष्टिकोण click here



YouTube video - भरोसा यदि खुद पर हों तो ख़ुदा भी वहीं लिखेगा जो तुम चाहते हों।



दोस्तों यदि आपको मेरी यह post "भरोसा यदि खुद पर हो। तो खुदा भी वही लिखेगा। जो तुम चाहते हों।" अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube, facebook page और Instagram पर भी follow कर सकते हैं।


Please subscribe my youtube channel click here



Follow my facebook page click here



Follow my Instagram page click here



धन्यवाद।


राधे राधे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any problam please let me know.