Breaking

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

कहीं आप भी तो ऐसी चीजों को समर्थन नहीं दे रहे?

प्रस्तावना - दोस्तों यह लेख "कहीं आप भी तो ऐसी चीजों को समर्थन नहीं दे रहे?" मैंने लोगों को जागरूक करने के लिए लिखा है। कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। और हम जाने अनजाने इन चीजों को समर्थन दे रहे हैं














 हरे कृष्णा दोस्तों,


दोस्तों आज मैं बहुत ही गंभीर विषय पर बात करने जा रही हूं। और यह विषय हम सभी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां एक तरफ कई लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। लोगों ने इसका सदुपयोग कर अपने करियर को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं सोशल मीडिया का दुरुपयोग भी जोरों शोरों से किया जा रहा है। जैसे कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की ऐसी होड़ मची है। कि क्या कर रहे हो? क्यों कर रहे हो? कुछ होश ही नहीं है। कमर मटकाने तक तो ठीक है। अर्धनग्न हालत में इतने बेहूदा तरीके से लोग अपना अगवाड़ा पिछवाड़ा ऐसे मटका रहे हैं। कि देखने वाले को शर्म आ जाए। और इस बेहूदगी को आप टैलेंट कहते हो? नृत्य और अभिनय बहुत ही उच्च कोटि की कला है। और रातों-रात फेमस होने के चक्कर में कई लोगों ने इस कला को मजाक बनाकर रख दिया। तो कई लोग ऐसे वीडियो को बड़े मजे ले ले कर देखते हैं। और ऐसी वीडियो पर लाइक और कमेंट की बाढ़ ला देते हैं। ऐसी बेहूदा चीजों को वायरल कर देते हैं। 













वीडियो छोड़ो social app पर एक लड़की ने अपना स्टाइलिश फोटो डाला और # teg लगा दिया बहुत अकेली हूं। और फोटो के नीचे लाइक और कमेंट की बाढ़ आई हुई थी। किसी ने लिखा था। जानेमन हम हैं ना, तुम्हारा अकेलापन दूर करने के लिए। तो कोई कह रहा था। मेरे पास चले आओ। तो कईयों ने अपने मोबाइल नंबर दे रखे थे। 



फेमस होने के चक्कर में कोई तलवार से अपना बर्थडे केक काट रहा है। तो कोई हवा में फायरिंग कर रहा है। तो कोई चलती हुई बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर रहा है। फेमस होने की दौड़ में अंधों की तरह शामिल हो गए है। बिना सोचे समझे कुछ भी किए जा रहे हैं। इस तरह फेमस हो भी गए तो क्या मिल जाएगा। अपने ही बच्चों के लिए आदर्श नहीं बन पाओगे। जिस दिन होश आयेगा। कि तुमने यह क्या किया? उस दिन खुद की ही नजरों में गिर जाओगे। और जो लोग ऐसी व्यर्थ की चीजों को देखने में अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं। उन लोगों का यह मनुष्य जीवन यूं ही व्यर्थ जाने वाला है। क्योंकि जब तक व्यर्थ को नहीं छोड़ोगे तब तक अपने जीवन को सार्थक नहीं बना सकते। अपने जीवन के उद्देश्य को नहीं जान सकते।


















मैं मुश्किल से 10-15 मिनट के लिए सोशल मीडिया एप्स चलाती हूं। और उस पर भी सकारात्मक चीजें ही देखती हूं। एक पेज का नाम है। सकारात्मकता मुझे लगा उस पर कुछ सकारात्मक ही होगा और मैंने उस वीडियो को देखा। तो मेरा दिमाग ही घूम गया। वीडियो बाहर की कंट्री का था। जिसमें उस देश की कोई सिंगर स्टेज पर गाना गा रही थीं। और हजारों की संख्या में लोग उसे सुन रहे थे। और उन लोगो में से वह एक व्यक्ति को stage पर बुलाती है। स्टेज पर जाकर वह व्यक्ति लेट जाता है। और वह मोहतरमा जो गाना गा रही थी। हजारों पब्लिक के सामने अपनी पेंट उतार कर उस व्यक्ति के मुंह पर अपना यूरिन कर देती हैं। और वह व्यक्ति खुशी-खुशी उसका यूरिन अपने मुंह में ले लेता है। क्योंकि वह उसका बहुत बड़ा फैन है। और वहां मौजूद सभी व्यक्ति यह seen देखकर तालियां बजा रहे हैं। यह वीडियो वायरल है। क्योंकि लोग ऐसी चीजों को पसंद करते हैं। लाइक करते हैं। कमेंट करते हैं। और आगे शेयर भी करते हैं।


फेमस होने के लिए इस हद तक गिर जाना क्या सही बात है? 


बाहर की कंट्री में ऐसी बेहूदा चीजें एक आम बात हो सकती है। लेकिन वह दिन भी दूर नहीं जब देखा देखी इंडिया में भी इस तरह की चीजें फेमस होने के लिए की जाने लगेगी। क्योंकि फेमस होने के लिए जब online साड़ी का पल्ला नीचे गिरने लग गया है। ब्लाउज के कुछ बटन खुलने लग गए हैं। तो आगे चलकर यदि यह भी होने लग जाए तो इसमें अच्मभे वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि लोग ऐसी चीजों को समर्थन दे रहे हैं। कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है।


जो इस तरह की गंदगी समाज में फैला रही हैं। ऐसी फोटो और वीडियोस को रोक लगा देना चाहिए। क्योंकि जो लोग ऐसी व्यर्थ की चीजों को देखना नहीं चाहते। ना चाहते हुए भी इसी चीजें उन लोगों के सामने आ जाती है। Government द्वारा ऐसा नियम जरूर बनना चाहिए। जो इन social apps पर एक लगाम लगा सके। ताकि वह सही दिशा में ही आगे बढ़े।



फेमस होने के लिए एक खतरनाक trained और चला है। "Prank videos", prank के नाम पर कुछ भी किया जा रहा है। बेचारा एक भिखारी ठंड में बिना कपड़ों के फुटपाथ पर सो रहा है। और prank videos बनाने के लिए दो बाइक सवार आते हैं। और उसके ऊपर पानी से भरा गुब्बारा फेंककर भाग जाते हैं। इंसानियत नाम की चीज ही नहीं है लोगों में।


Prank के नाम पर लोगों के emotions के साथ खेला जा रहा है। एक video में एक बेटा prank कर रहा है। कि रात के 12:00 बजे उसे भूतनी लग गई। वह बहुत देर तक यह drama करता रहता है। और बेचारे माता-पिता उस drama को सच समझ बैठते हैं। और बुरी तरह घबरा जाते हैं। समझ सकते हो। उस मां का क्या हाल हो रहा होगा। उस मां के तो प्राण हलक में आ गए होंगे। अपने बेटे को इस हाल में देखकर। सोचो यदि उसे heart attack आ जाता तो ? तो वह बेटा खुद को ही जिंदगी भर माफ नहीं कर पाता। कि एक prank के चक्कर में इस झूठे name fame के चक्कर में उसने अपनी ही मां की जान ले ली। 


एक prank वीडियो में seen चल रहा है। कि एक आदमी कुल्हाड़ी से एक दूसरे आदमी पर 10-12 बार अटैक करता है। और वह आदमी लहूलुहान हो जाता है। और वह मर जाता है। फिर वह आदमी एक हाथ से कुल्हाड़ी और एक हाथ से उस लहूलुहान लाश को खींच रहा है। और जो भी उस रास्ते से गुजर रहा है। उसे कह रहा है। लाश को ठिकाने लगाने में मेरी मदद करो नहीं तो मैं तुम्हें भी इसी तरह मार दूंगा। और लोग इस सीन को देखकर घबरा जाते हैं। और अपनी जान छुड़ाकर भागते नजर आते हैं। एक तो भाग भी नहीं पाता यह दृश्य देखकर चक्कर खाकर गिर जाता है। जाहिर सी बात है ऐसा सीन देखकर किसी भी कमजोर दिल वाले को चक्कर ही आएंगे बल्कि heart attack भी आ सकता है। कभी सोचा है। कि यह मौत का prank सच में किसी की मौत का कारण बन गया तो क्या होगा? अभी भी समय है। संभल जाओ। वरना किसी दिन इस prank मैं यदि किस्मत ने तुम्हारा साथ ना दिया। तो तुम्हारे साथ ही बहुत बड़ा prank हो जाएगा। फिर सड़ोंगे जेल की सलाखों के पीछे फिर समझ आएगा। कि यह prank prank का खेल तुम लोगों के साथ नहीं बल्कि अपनी ही जिंदगी के साथ ही खेल रहे थे। यह जिन्दगी prank prank खेलने के लिए नहीं मिली है भाई। कुछ अच्छा करो जिंदगी में कुछ ऐसा करो कि मां-बाप का नाम रोशन कर सको।

यह तो कुछ उदाहरण है। पर सोशल मीडिया एप्स पर ऐसी videos की भरमार है।

आज यह लेख लिखकर मैं इन चीजों के प्रति लोगों को जागरुक (aware) करना चाहती हूं। और चाहती हूं। कि वह भी मेरे साथ इस विरोध में शामिल होकर मेरा साथ दे।


Related post - सफलता का मूलमंत्र स्वयं का मंथन करे। Click here


YouTube video - फेमस होने के लिए ऐसी हरकत कर अपना जीवन बर्बाद ना करें। कहीं आप भी ऐसी वीडियो को समर्थन नहीं दे रहे। Click here



दोस्तों यदि आपको मेरी यह "कहीं आप भी तो ऐसी चीजों को समर्थन नहीं दे रहे?" post  अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube, Instagram और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।


Subscribe my youtube channel click here


Follow my facebook page click here


Follow my Instagram page click here


धन्यवाद 

राधे राधे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any problam please let me know.