प्रस्तावना - "विवाह" हर मनुष्य की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। इसके बाद जिंदगी पूरी तरह change हो जाती है। यह लेख मैंने "arrange marriage" पर लिखा है। जो अधिकतर माता-पिता तय करते हैं। इसलिए हर माता-पिता से निवेदन है कि यह आपके बच्चे की पूरी जिंदगी का सवाल है इसलिए हर फैसला सोच समझकर और धैर्य के साथ ले।
हरे कृष्णा दोस्तों,
वे सभी माता-पिता जिनके लड़के लड़कियां विवाह योग्य हैं। उनके लिए योग्य वर या योग्य वधु की तलाश में रहते हैं। जैसे ही उन्हें उनके अनुसार अपने पुत्र के लिए योग्य वधु या अपनी पुत्री के लिए योग्य वर मिलता है। वह एक अच्छा सा मुहूर्त देखकर जल्द से जल्द अपने बच्चे का विवाह कर देना चाहते हैं। पर मेरा उन माता-पिता से निवेदन है। कि यह जल्दबाजी कहीं आपके बच्चों के जीवन पर भारी ना पड़ जाए। थोड़ा रुक जाए। क्योंकि सुना है ना। जल्दी का काम शैतान का होता है। आपके बच्चे के पूरे जीवन का सवाल है। ऐसा ना हो। कि यह जल्दबाजी आपके बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर दे। चट मंगनी पट ब्याह वाला सिस्टम सही नहीं है। जहां आप इतने साल रुके वहां 1 साल और रुक जाइए। शादी विवाह इस देवउठनी ग्यारस की जगह अगली देवउठनी ग्यारस पर कर दीजिएगा। क्या फर्क पड़ जाएगा।
मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं। कि इस एक साल में आपको एक दूसरे के परिवारों को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। और लड़के लड़की को भी एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। अगर इस 1 साल तक उनकी understanding आपस में अच्छे से बैठ गई। तो इस बात के chances ज्यादा होते हैं। कि पूरी जिंदगी उनकी अच्छी बनेगी और अच्छे से निभेगी। आखिर इस विवाह के रिश्ते को तो उन्हें ही जिंदगी भर निभाना है।
जिस विवाह के रिश्ते को पूरी जिन्दगी निभाना है। उस रिश्ते को कम से कम 1 साल की कसौटी पर परखना ज्यादा अच्छा होगा। कहीं चट मंगनी और पट ब्याह के चक्कर में लड़के लड़की या उनके परिवारों की खामी या कोई बुराई नजर ना आए। और विवाह के बाद वह खामियां या कोई बुराई सामने आए तब तक बहुत देर हो चुकी हो। और आपके बच्चों को बहुत कुछ गलत सहते हुए उस रिश्ते को निभाना पड़े।
जो रिश्ते माता पिता की तरफ से तय किए जाते हैं। वह arrange marriage कहलाते हैं। love marriage नहीं। उन रिश्तो में प्यार तो होता नहीं पर कम से कम एक understanding तो हो।
सिर्फ कुंडली में गुण मिलने से रिश्ते नहीं चलते अगर ऐसा होता तो कई जोड़ों के तलाक ना हुए होते। क्योंकि शादी विवाह में सबसे पहले गुण ही मिलाए जाते हैं। कभी सोचा है। फिर तलाक की नौबत क्यों आ जाती है?
क्योंकि सिर्फ गुणों का मिलान कर सामाजिक तौर तरीकों से सिर्फ ऊपरी रूप से दो अंजान लोगो को मिला दिया। जिन रिश्तों में ना दिल मिले। ना सोच मिले। ना आपस की समझ मिले। ऐसे रिश्तो में बाद में हर छोटी छोटी बात पर टकराव होने लगता है। यह टकराव या विवाद बाद में लड़ाई झगड़ों में परिवर्तित हो जाता है। और बात कुछ सालों में ही तलाक तक पहुंच जाती है।
यदि परिवार या समाज के दबाव के चलते। तलाक ना भी हुआ हो। तो ऐसे रिश्ते ऊपरी रूप से तो जुड़े रहते हैं। परंतु अंदरूनी रूप से खोखले हो चुके होते हैं। जल्दबाजी में लिए गए फैसले के कारण उनके अपने बच्चों को ही अपनी पूरी जिंदगी एक खोखले रिश्ते के साथ गुजारनी पड़ती है। इस पर भी कई माता-पिता अपनी करनी को दोष ना देते हुए। अपने ही बच्चों की किस्मत को दोष दे देते हैं। और कहते हैं। कि तेरी ही किस्मत खराब थी। इसमें भला हम क्या कर सकते थे?
इसमें माता-पिता की गलती नहीं। गलती तो इस गलत सोच की है। जहां इंसान अपने गलत फैसलों की जिम्मेदारी खुद ना लेकर उनको किस्मत के माथे मड़ देता है।
इसलिए आज ही हर फैसला सोच समझकर और धेर्य के साथ ले। ताकि अपने बच्चों से इस तरह का दिल दुखाने वाला शब्द ना कहना पड़े। कि तेरी ही किस्मत खराब थी।
कहीं पर एक joke पढ़ा था।
कि तलाक की वजह क्या है? तो answer में लिखा था।
विवाह
पर मैं यह कह रही हूं। कि तलाक की वजह विवाह नहीं बल्कि जल्दबाजी में की गया विवाह और जल्दबाजी में किया गया गलत फैसला है। लड़की या लड़के का रिश्ता मिलते ही विवाह कर देना है। दोनों को एक दूसरे को ना समझ पाना है। एक दूसरे के परिवारों की अच्छे से जांच पड़ताल ना कर पाना है।
मेरा काम है। लोगों को सही मार्गदर्शन देना और मैं अपना काम बखूबी कर रही हूं। बाकी फैसला आपका बस कोशिश यह करें। कि आप के फैसलों पर आपको बाद में पछताना ना पड़े। कहीं आपके बच्चे आपको ही दोषी ना ठहराए और आप उनकी किस्मत को।
YouTube video - विवाह आख़िर पूरी जिंदगी का सवाल है। Click here
Related post - Why extra marital affair even after love marriage? Click here
दोस्तों यदि आपको मेरी "विवाह arrange marriage" यह post अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।
Subscribe my youtube channel click here
Follow my facebook page click here
धन्यवाद।
राधे राधे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any problam please let me know.