Breaking

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

बस चाहिए मुझे एक रिश्ता बेनाम सा।

प्रस्तावना - एक बेनाम से रिश्ते के ऊपर यह कविता लिखी है। आशा है आप लोगों को पसंद आएगी।


कविता ( poetry ) - "बस चाहिए मुझे एक रिश्ता बेनाम सा।"


जिन रिश्तों के नाम थे।

वे केवल नाम के निकले।

उन रिश्तों ने केवल दर्द ही दिया।


जीवन के खालीपन को भरने के लिए

बस चाहिएं मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।

















दोस्ती भी नहीं और दोस्ती से कम भी नहीं।

बात करने की बेसब्री भी नहीं

पर बात करने पर सुकून सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



बहुत सारी उम्मीदों से भरा नहीं।

बस एक छोटी सी आश सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



रिश्तों की जंजीरों से बंधा नहीं।

मर्यादाओं में बंधा नाजुक सी डोर सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



उदासियों की तपती धूप में।

मुस्कुराहट की छोटी सी छांव सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



ना रूठने का ना मनाने का।

ना प्यार की झूठी कसमें वादे सा।

बस एक छोटी सी जान पहचान सा।।


















बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



ना झूठ फरेब के रंग में डूबा। 

विश्वास की मीठी चासनी सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



ना दिल की गहराइयों से जुड़ा।

बस कुछ अपनी दिल की कहने

और कुछ उसके दिल की सुनने का

बस थोड़ा-थोड़ा एक दूसरे को समझने सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



सच कहूं तो कांटों से भरी मेरी जिंदगी में,

खिलते हुए एक गुलाब सा।।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।




एक दूसरे के हाथों को थामने का नहीं।

पर कान्हा जी के हाथों में थमी मुरली की 

प्यारी सी धुन सा।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



जिसकी नीयत में खोट नहीं।

दिखे एक स्त्री के प्रति सम्मान सा।



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।




बहुत ही खूबसूरत सा।

बहुत ही पवित्र सा।

जैसे पूजा की थाल सा।।





















बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



ना दोस्ती का, ना प्यार का

ना मांग के सिंदूर सा

बस थोड़े से अपनेपन सा



बस चाहिए मुझे।

एक रिश्ता बेनाम सा।।



YouTube video - बस चाहिए मुझे एक रिश्ता बेनाम सा click here



Related post- valentine-day click here



दोस्तों यदि आपको "बस चाहिए मुझे एक रिश्ता बेनाम सा" मेरी यह कविता अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।



Please subscribe my youtube channel click here


Follow my facebook page click here


धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any problam please let me know.