प्रस्तावना - सफलता के मूलमंत्र की इस कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं। सफलता के लिए ज़रूरी सबसे अहम गुण "ध्यान" की।
जी हां हमारी जिंदगी उसी दिशा में अपना रुख मोड़ लेती है। जिस पर हमारा "ध्यान" ( fouces ) होता है। क्योंकि हमारे दिमाग में फंक्शन है। कि जो हम देखना चाहते हैं। वह हमें वही दिखाएगा। यदि हम अपना "ध्यान" ( fouces ) अपने जीवन की समस्याओं पर लगा देंगे। अपने जीवन की परेशानियों पर लगा देंगे। तो हमें बस वही दिखाई देंगी। अब कुछ लोग सोचेंगे कि यदि कोई समस्या या परेशानी हमारी जिंदगी में बनी हुई है। तो उसे इग्नोर तो कर नहीं सकते। जी बिल्कुल इग्नोर नहीं करना है। ना ही समस्याओं से भागना है। बल्कि उनको चैलेंजस की तरह लेना है। और उसका समाधान ढूंढना है। और जब आप अपना पूरा fouces उन समस्याओं पर से हटाकर उनके समाधान ( solution ) ढूंढने पर लगा देंगे। तो यकीन मानिए आपको समाधान ( solution ) ज़रूर मिलेगा। ठीक उसी प्रकार जब हम बचपन में चक्रव्यूह वाली पहेली हल करते थे।
जिसमें एक बंदा एक तरफ खड़ा रहता था। और उसे उस चक्रव्यू को पार कर दूसरी तरफ पहुंचना होता था। और उस पहेली के ऊपर लिखा होता था। "रास्ता ढूंढिए।"
इसलिए हमारा सारा " ध्यान " ( fouces ) " रास्ता ढूंढने " पर लग जाता था। और उस ( fouces ) के कारण ही हम इतने जटिल चक्रव्यू को आसानी से भेद देते थे। बस यही फार्मूला हमें अपने जीवन में अपनाना है। यदि हम चारों तरफ से भी समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसे हैं। तो उन से ऊपर उठकर उन समस्याओं को देखें। फिर सारा ( fouces ) उन समस्याओं के हल ढूंढ़ने पर लगा दे। और आप पाएंगे वाकई आपको समाधान मिल गया है। यदि आपकी सफलता की राह में कोई समस्या आए तो घबराएं नहीं।
अपना सारा ध्यान (fouces) उन समस्याओं के समाधान ढूंढने पर लगा दे।
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ना कुछ समस्या जरूर होती है। कहते हैं ना "पृथ्वी पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसको कोई समस्या नहीं। और ऐसी कोई समस्या नहीं। जिसका कोई समाधान नहीं।"
हमें हमारी life की समस्या तो पता होती है। पर उसका समाधान पता नहीं होता। जब समस्या पैदा होती है। उसी के साथ उसका समाधान भी पैदा होता है। पर हमारा ध्यान समस्याओं पर होने के कारण हम उसके समाधान को देख नहीं पाते। समझ नहीं पाते हैं। की इस समस्या का क्या समाधान हो सकता है? लेकिन यदि आप किसी भी समस्या की जड़ में जाएंगे तो उसका समाधान भी वही मिलेगा। यदि आप समझ गए समस्या कैसे पैदा हुई है? तो उसे खत्म भी वही जाकर किया जा सकता है। बस फ़िर क्या जब समस्या की जड़ मिल जाए तो उसे जड़ से उखाड़ फेंक दीजिए। आपके जीवन में यह समस्या क्यों है? यदि आप उसके मूल कारण को समझ गए तो आप उस कारण को खत्म कर उस समस्या को भी खत्म कर सकते हैं। तो बस आपको इतना करना है। कि आपकी जो भी समस्या है। उसे लिखिए। उसका कारण ढूंढिए और जब आपको कारण मिल जाएगा तो समाधान भी मिल जाएगा। फिर भी आपको लगता है। कि आप कोशिशों के बावजूद भी अपनी समस्या को खत्म नहीं कर पा रहे हैं उनका कारण नहीं ढूंढ पा रहे हैं। तो आप अपनी समस्या हमें लिखकर भेज सकते हैं। हम कोशिश करेंगे कि आपकी समस्या के कारण को ढूंढ सके और कारण मिल गया तो उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा।
याद रखिए ध्यान (fouces) ही सफलता की कुंजी है। इसलिए हमारा सारा ध्यान सिर्फ़ और सिर्फ़ हमारे काम पर होना चाहिए।
इसलिए वे लोग कभी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ सकते। जिनका ध्यान ( fouces) unnesesary चीजों पर लगा रहता है। जो दूसरों में हमेशा बुराइयां ढूंढते रहते हैं। फलाने की बहू ने कैसे कपड़े पहन रखे हैं। फलाने की लड़की देखो कैसे घूमती रहती है। जिन्हे दूसरों की life में intrest होता है। जिन्हें दूसरों के घरों में झांकने से ही फुर्सत नहीं मिलती। ऐसी छोटी सोच के लोग हमेशा छोटे ही रहते हैं। अपनी लाइफ में कभी कुछ बड़ा नहीं कर पाते।
क्योंकि उनका सारा ध्यान (foucse) unnessary चीजों पर लगा रहता है। यदि ये ही ध्यान (foucse) वे अपनी तरक्की पर लगाएं। तो कहां से कहां पहुंच जाएं। पर ऐसे लोगों का कुछ नहीं हो सकता। जो दूसरों की हर चीज में बुराई ढूंढते रहते हैं। ऐसे लोगों की तुलना उस मक्खी से की जा सकती है। जो पूरे सुंदर बदन को छोड़कर घाव पर जाकर बैठती है।
यदि हमें अपने जीवन में बदलाव लाना है। अपने जीवन स्तर को सुधारना है। तो हमें अपना सारा ध्यान दूसरों के जीवन से हटाकर अपने जीवन पर लगा लेना चाहिए। दुसरे लोग अपने जीवन में क्या करते हैं? इस बात पर अपना ध्यान ना लगाएं। अपने जीवन में लक्ष्य बनाएं। और अपना सारा ध्यान उन लक्ष्यों को पूरा करने पर लगा दे।
Must watch - सफलता का मूलमंत्र ध्यान youtube video click here
दोस्तों यदि आपको मेरी यह post अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।
Please subscribe my youtube channel
धन्यवाद्।
इसे भी पढ़ें-


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any problam please let me know.