Breaking

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

सफलता का मूलमंत्र = आत्मविश्वास

प्रस्तावना - इस लेख में हम सफलता के सबसे अहम मूलमंत्र " आत्मविश्वास " की बात कर रहे हैं। मजबूत आत्मविश्वास के कारण ही आप अपनी जिंदगी के हर क्षेत्र मैं सफलता हासिल कर सकते हैं। सफलता के मूलमंत्र की इस कड़ी में आज हम सफलता के लिए बेहद जरूरी सफलता के पहले मूलमंत्र " आत्मविश्वास " की बात कर रहे हैं। 


" आत्मविश्वास " यही वह चाबी है। जिससे आप अपनी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।








जी हां यदि आपका " आत्मविश्वास " मजबूत है। तो आप सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ चुके हैं। और यदि आपका "आत्मविश्वास" कमजोर है। तो आप कभी सफलता की ओर अग्रसर नहीं हो सकते। यदि आपकी स्वयं के प्रति हीन भावना है। कि आप गरीब है। अशिक्षित हैं। बदसूरत है। आदि कोई भी वजह हो सकती है। जिसमें आप खुद को दूसरों से कमतर महसूस करते हैं। तो यह सोच आपके कमजोर आत्मविश्वास को दर्शाती है।




कभी-कभी आपके सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती है। जो आपके आत्मविश्वास को तोड़ कर रख देती हैं। उदाहरण स्वरूप कुछ समय पहले  एक फिल्म आई थी। "छपाक" आप में से कई लोगों ने देखी भी होगी। जिसमें दीपिका पादुकोण ने एक एसिड अटैक पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म एक रियल स्टोरी पर बनी है। जिसमें एक लड़के के प्रपोजल को इंकार करने पर लड़की के चेहरे पर एसिड फेंक दिया जाता है। एसिड से लड़की का चेहरा पूरी तरह झुलस जाता है।




हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर जब वह लड़की अपने घर जाती है। तो आईने में अपना चेहरा देखकर चीख उठती है। क्योंकि उसका चेहरा पूरी तरह झुलस चुका है। जो चेहरा पहले सुंदर हुआ करता था। आज वह बहुत भयावह दिख रहा है। इस घटना के बाद उसका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट जाता है। वह खुद को एक कमरे में बंद कर लेती है। यहां सोच कर कि ऐसे चेहरे के साथ वहां लोगों के सामने कैसे जाएगी। उसकी वकील उसे समझाती है। कि तुम तो केस लड़ने के पहले ही हार गई। यही तो वो चाहता था। कि तुम इस जले हुए चेहरे के साथ किसी बंद कमरे में दुःखी रहो और अपनी जिंदगी ना जियो और जिसने यहां कुकृत्य किया। वह मजे से अपनी जिंदगी जी रहा है। लड़की को समझ आता है। कि वह किसी को भी इतना हक नहीं दे सकती। कि वह उससे उसकी जिंदगी छीन ले। वह मेरी ऊपरी खूबसूरती छीन सकता है। परंतु अंदरुनी खूबसूरती नहीं।




उस लड़की के मजबूत आत्मविश्वास के कारण ही वह इतने बड़े हादसे से उबर सकी और दूसरी तरफ कुछ लोग सिर्फ अपने सावले रंग रूप को लेकर ही स्वयं के प्रति हीन भावना से ग्रसित हो जाते हैं। अपने को कमतर महसूस करते हैं। अपना आत्मविश्वास खो देते हैं। पर क्या गोरा रंग और सुंदर चेहरा ही खूबसूरती को परिभाषित करता है। मेरे हिसाब से तो बिल्कुल भी नहीं। मेरा मानना है। कि चेहरे की खूबसूरती से भी अधिक जो खूबसूरत है। वह आपकी सूरत की नहीं अपितु आपकी सीरत की खूबसूरती है। आपके व्यक्तित्व की खूबसूरती है। आपके विचारों की खूबसूरती है। आपके मन की खूबसूरती है। आपके नजरिए की खूबसूरती है। जो खूबसूरती आपके अंदर से आती है। वह बाहर कहीं नहीं मिलती।




यदि आपके पास किसी चीज की कमी है। तो खुद को हीन भावना से ना देखें। अपने आत्मविश्वास को ना गिराए। भगवान ने सब को कुछ ना कुछ विशेष दिया है। कुछ विशेष क्षमताए दी हैं। बस अपनी उस विशेषता को पहचाने और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं। अपनी किसी भी कमी को सफलता के आड़े ना आने दे। अपना ध्यान स्वयं की खामियों पर नहीं अपितु खूबियों पर लगाएं।








Must watch - सफलता का मूलमंत्र आत्मविश्वास youtube video click here



Related post - सफलता का मूलमंत्र धेर्य click here



दोस्तों यदि आपको मेरी यह post  अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।



Please subscribe my youtube channel


Follow my facebook page


धन्यवाद्।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any problam please let me know.