प्रस्तावना - इस लेख में यह उल्लेखित किया गया
है। कि आज इस "कोरोना काल" में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना क्यों ज़रुरी है।
हरे कृष्णा दोस्तों,
आज देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में "कोरोना महामारी" से हाहाकार मचा हुआ है। कितने ही लोग हैं। जिन्होंने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया। यदि हम आज भी नहीं सुधरे तो यह मंजर और भी भयानक हो सकता है।
![]() |
| Corona |
मैं आपको डराना नहीं चाहती और ना ही यह चाहती हूं। कि आप देश में आई इस विपदा को नजरअंदाज करें। तो करना क्या है? आपको ना ही इस महामारी से penic होना है। और ना ही इसे नजरअंदाज करना है। बल्कि मैं चाहती हूं। कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक (aware) हो जाएं। क्योंकि आप सभी जानते हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है।आपको इस बीमारी से यदि कोई बचा सकता है। तो वह है। आपकी सावधानी, सतर्कता और सबसे ज्यादा आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता (immunity power) और आज इन हालातों में भी यदि आपने अपनी इम्यूनिटी को हल्के में लिया। तो इसका बहुत बड़ा खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। याद रखिए जो corona से संक्रमित होकर मृत्यु को प्राप्त हुए ये वो लोग थे। जिनको दूसरी बीमारियों ने भी घेर रखा था। अन्य रोगो से ग्रसित एवं उम्रदराज होने के कारण उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता ( immunity power) बहुत कम थी। जिसके कारण वे इस बीमारी से लड़ नहीं पाए। डॉक्टर तो सभी का समान रूप से ईलाज कर रहे हैं। जिनकी immunity अच्छी है। वह कुछ ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौट गए। और कुछ लोगों को तो हॉस्पिटल जाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। वे घर में ही कुछ medicine और precautions लेकर स्वस्थ हो गए।
![]() |
| Corona |
कुछ चीजों के प्रति तो हम सरकार के दबाव द्वारा सजग हो गए। जैसे -
हम mask लगा रहे हैं। बार-बार साबुन से हाथ धो रहे हैं। Sanitize कर रहे हैं। दूरी बनाकर रह रहे हैं। पर क्या इतना काफी है। यह तो बीमारी हमें ना लगे उससे बचने के उपाय मात्र है। परंतु इसके बाद भी यदि ना चाहते हुए आप कहीं से संक्रमित हो गए। तो उस दिशा में आप क्या करोगे? फिर कोई मास्क या सैनिटाइजर आपको नहीं बचा पाएगा। यदि आपको कोई बचा सकता है। तो वह है। आपकी immunity power अर्थात रोगों से लड़ने की क्षमता। परंतु यह क्षमता तभी बढ़ सकती है। जब हम अपने स्वास्थ्य के प्रति aware हो जाए। और एक उचित और संतुलित जीवन शैली को अपनाए। जिसमें वह हर चीज शामिल हो। जो हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालती हो। और उन चीजों से दूरी। जो किसी भी प्रकार से direct या indirect हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।
गीता का एक श्लोक है -
मूल श्लोकः
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा।।6.17।।
अतः उचित आहार-विहार क्रियाकलाप संतुलित शयन जागरण से स्वास्थ्य सिद्धि होती है।
अपनी जीवन शैली एवं खानपान में सुधार के द्वारा हम अपने शरीर के प्रतिरोधी तंत्र एवं आंतरिक चिकित्सालय को क्रियाशील कर कोरोना ही नहीं बल्कि हर बीमारी से लड़ सकते हैं। और जीत सकते हैं।
दुनियां में जितनी भी बीमारी हैं। उनमे से तकरीबन 90% बीमारियां हमारे गलत खानपान, गलत आदतों एवं गलत जीवनशैली को अपनाने से होती हैं। केवल 10% ही रोग ऐसे हैं। जो किसी अन्य कारण से, अनुवांशिक या जन्मजात होते हैं। अथार्थ अपने खानपान एवं अपनी जीवनशैली में सुधार कर हम इन 90% बिमारियों से खुद को protect कर सकते हैं। और बाकी बची 10% बीमारियों से जो कि अन्य कारणों से पैदा होती हैं।जिनमें corona भी शामिल हैं। उनसे अपने प्रतिरोधी तंत्र द्वारा लड़ सकते हैं। तो फिर जब हमारा immunity system मजबूत है। तो corona से डर कैसा? फिर वो हमें थोड़ा परेशान जरूर कर सकता हैं। पर हम से जीत नहीं सकता।
![]() |
| immunity power |
जैसा कि आपने movies में देखा होगा। कि कोई दबंग व्यक्ती (गुंडा) एक गरीब, लाचार व्यक्ति के घर पर अपना कब्जा कर लेता हैं। और उसको उसके ही घर से बाहर निकाल देता हैं। पर क्या किसी भी गुंडे को किसी भी पीएम या सीएम के घर पर कब्जा करते बताया है। नहीं ना। क्योंकि इनकी powar उन गुंडों से ज्यादा है। ठीक उसी प्रकार " corona " या कोई भी बीमारी कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो। यदि हमारी " emunity power " ज्यादा है। तो वह हम पर कब्जा नहीं कर सकतीं। वह हमें नहीं बल्कि हम उसे बाहर निकाल फेकेंगे। और बता देंगे। कि हम कमजोर नहीं। और ये घर (शरीर) हमारा है। हम इसके मालिक है।
तो अब कोई बहाना नहीं और एक हेल्थी लाइफस्टाइल जरूर अपनाएं।
तो अपनी दिनचर्या में क्या क्या शामिल करें?
(1) सुबह सुबह एक गिलास गुनगुना पानी जरूर ले इसमें शहद नींबू या हल्दी तीनों में से कुछ भी मिक्स करके ले सकते हैं।
(2) अधिक लंबे समय तक भूखा ना रहे।
(3) भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, सलाद दही या छाछ को अवश्य शामिल करें।
(4) वेजिटेबल सूप, फल या फलों का रस, दूध और नारियल पानी अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
(5) 10 से 12 गिलास पानी दिन भर में जरूर पिए।
(6) सादा खाना खाए अत्यधिक तैलीय और मसालेदार व्यंजनों से परहेज करें।
(7) अपनी दिनचर्या में व्यायाम, योगा या टहलना अवश्य शामिल करें।
(8) अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति कोई भी प्राणायाम जरूर करें।
(9) मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें क्योंकि मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ।
(10) 6 से 8 घंटे की नींद जरूर ले।
(11) जल्दी सोना और जल्दी जागना सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद है।
(12) हर प्रकार के नशे से दूर रहें।
इसके साथ ही यदि आप शाकाहार जीवन शैली को अपना सकते हैं। तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।
कोरोना ही नहीं अपितु हर छोटी बड़ी बीमारी से लड़ने में। दवाइयां तो अपनी जगह काम करती हैं। परंतु उससे कहीं ज्यादा हमें स्वस्थ करने में हमारी immunity काम आती है।
तो फिर आज से और अभी से संकल्प ले की हम अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे और एक उचित और संतुलित जीवन शैली को अपनाएंगे।
Must watch - यदि immunity है मजबूत तो कोरोना से डर कैसा? YouTube video
दोस्तों यदि आपको मेरी यह post अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।
Please subscribe my youtube channel
धन्यवाद्।
ये भी पढ़िए-
सफलता का मूलमंत्र, success mantra



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any problam please let me know.