प्रस्तावना - "सतयुगी रावण vs कलयुगी रावण" इस कविता के माध्यम से मैने यह दर्शाने का प्रयास किया है। कि आज के कलयुग के समय में मनुष्य के भीतर जो रावण छुपा हुआ है। वह उस सतयुग के रावण से भी अधिक खतरनाक हैं।
सतयुगी रावण vs कलयुगी रावण
वह सतयुगी रावण था।
जिस ने सीता को स्पर्श तक नहीं किया।।
आज के कलयुगी रावण से
6 माह की बच्ची तक को
भला कैसे हम सुरक्षित रख पाएंगे?
वह सतयुगी रावण था।
इतनी असीम शक्तियां और वरदान होने के बावजूद इतना खतरनाक नहीं था।।
आज के कलयुगी रावण के पास कोई शक्ति नहीं।
परंतु उसकी हैवानियत के खतरे से
भला कैसे हम एक अबला स्त्री को बचा पाएंगे?
वह सतयुगी रावण था।
पराई स्त्री का भी सम्मान करना जानता था।।
आज के कलयुगी रावण से उसकी
अपनी ही बहन बेटी की आबरू को
भला कैसे हम बचा पाएंगे?
वह सतयुगी रावण था।
अपने 10 के 10 चेहरे बाहर रखता था।।
आज के कलयुगी रावण के
एक चेहरे के पीछे छुपे कई चेहरों को
भला कैसे हम पहचान पाएंगे?
वह सतयुगी रावण था।
20 आंखें होने पर भी उसने सिर्फ
एक स्त्री पर ही गलत नजर डाली थी।
आज के कलयुगी रावण की सिर्फ दो आंखें हैं।
और वह रास्ते से गुजरती
हर आती जाती स्त्री पर गलत नजर डालता है।
औरत के जिस्म पर गढ़ती उन गंदी नजरों से
भला कैसे हम उस औरत को बचा पाएंगे?
सतयुग में एक ही रावण था।
इसलिए एक ही राम काफी था।
उसका वध करने के लिए।
आज के युग में कितने कलयुगी रावण
कितने मनुष्यो के अंदर छुपे है।
भला कैसे हम जान पाएंगे?
हे प्रभु मेरे इतना बताओ
इस कलयुगी रावण का वध करने
भला कितने राम इस धरती पर आएंगे?
शीर्षक= सतयुगी रावण vs कलयुगी रावण
दोस्तों यदि आपको सतयुगी रावण vs कलयुगी रावण मेरी यह कविता अच्छी लगी। तो आप इसे आगे भी शेयर करें। दोस्तों मेरे काम को सरहाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आशा करती हूं। आपका और हमारा यह स्नेह पूर्ण संबन्ध सदा बना रहेगा। नीचे दी गई red line पर touch करके आप मुझे youtube और facebook page पर भी follow कर सकते हैं।
सतयुगी रावण vs कलयुगी रावण youtube video
धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any problam please let me know.